मध्य प्रदेश

दोस्तों को रास्ता बता रही युवती के साथ स्कूटर सवार ने की अश्लील हरकत

  • भोपाल। राजधानी की कजलीखेड़ा पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर स्कूटर सवार व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया है। घटना के समय पीड़िता अपने दोस्तों को फोन पर रास्ता बता रही थी।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कजलीखेड़ा इलाके में उसका फार्म हाउस है। होली वाले दिन उसने अपने दोस्तों को फार्म हाउस पर होली खेलने के लिए बुलाया था।दोपहर करीब एक बजे वह फार्म हाउस के बाहर रास्ते पर खड़े होकर फोन पर दोस्तों को रास्ता बता रही थी। इसी दौरान वहां से निकल रहा एक स्कूटर चालक रुका और युवती को घूरने लगा। पहले तो युवती ने उसे नजर अंदाज किया, लेकिन जब काफी देर हो गई तो युवती ने उसे जाने के बोला। इस पर स्कूटर सवार जाने के बजाय युवती के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। युवती ने जब उसका फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की तो वह स्कूटर लेकर मौके से भाग निकला। गुरुवार की रात को युवती ने थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का स्कूटर नंबर मिल गया है, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button