मध्य प्रदेश

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से सवा 3 लाख की ठगी

इंजीनियर ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो ग्रुप से हटाया

भोपाल। राजधानी की कोलार थाना पुलिस ने एक इंजीनियर की रिपोर्ट पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फरियादी को निवेश के नाम पर जालसाजों ने एक सोशल मीडिया ग्रुप पर जोड़कर रुपये निवेश करवाए और इंजीनियर ने जब अपने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। सायबर हेल्प लाइन पर शिकायत करने के बाद कोलार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीमाकुंज कोलार रोड निवासी सुनील पारखे एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। सायबर हेल्प लाइन में की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में उन्होंने गूगल पर शेयर मार्केट में निवेश के लिए सर्च किया था। इस दौरान उन्हें एक कंपनी का नंबर मिला। उक्त नंबर पर उन्होंने कॉल करने पर उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया गया। इस ग्रुप पर शेयर में निवेश करने के तरीके और उसके फायदे बताए जाते थे। सुनील को फायदा लगा तो उन्होंने डेढ़ लाख रुपए निवेश कर दिए। रुपए निवेश करने पर उनके खाते में डेढ़ लाख रुपए से बढ़कर 1 लाख 90 हजार रुपए हो गए। सुनील ने जब अपने 1 लाख 90 हजार रुपए निकालने के लिए इंस्टाग्राम पर मौजूद नंबर पर कॉल किया तो कॉलर ने उन्हें कहा कि रुपए निकालने के लिए जीएसटी और प्रोफेशनल टेक्स देना पड़ेगा। जालसाज ने डेढ़ लाख रुपए के अलावा अलग-अलग टैक्स बताकर उनसे कुल 3 लाख 22 हजार रुपए ले लिए। सुनील ने जब रुपये ट्रांसफर कर दिए तो उन्हें ग्रुप से डिलीट कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद कोलार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button