मध्य प्रदेश

प्राणघातक हमले का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित था तीस हजार का इनाम

भोपाल। तलैया थाना पुलिस ने प्राणघातक हमले के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी थाना जहांगीराबाद निवासी नगमा खान की रिपोर्ट पर तलैया थाना पुलिस ने आरोपी अमन नेपाली, फैजान और नोफिल के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान आरोपी फाहद उर्फ नौफिल को फरवरी महीने में गिरफ्तार किया गया था, जबकि शेष दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपी अमन नेपाली और फैजान खजूर ने बीती बारह मार्च को नेशनल डेयरी के पास तिराहा नूर महल रोड कोतवाली में फरियादी मोहम्मद अल्ताफ निवासी जवाहर कॉलोनी ऐशबाग पर प्राणघातक हमला किया था। इस मामले में भी उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। गत दिवस मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी अमन उर्फ नेपाली निवासी कबीटपुरा थाना टीला जमालपुरा को तलैया थाना पुलिस ने गांधी नगर इलाके से दबोच लिया।उसके पास से एक छुरी भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ तीन साल के लिए बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद उसने शर्तों का उल्लंघन करते हुए आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल रहा आरोपी फैजान खजूर अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button