मध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बालाघाट से गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की मंगलवारा पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले शातिर आरोपी को बालाघाट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने अपनी पहली शादी की बात छुपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर जान से मारने की धमकी देकर शादी से मुकर गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर बताया कि आरोपी लोकेश कुमार बोहने निवासी बालाघाट ने खुद को अविवाहित बताया था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसके साथ लिव-इन में रहकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी की लोकेशन प्राप्त की। पुलिस टीम ने तत्काल बालाघाट रवाना होकर घेराबंदी की और आरोपी लोकेश कुमार बोहने को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button