मध्य प्रदेश
भोपाल सहित 14 जिलों के बदले गए कलेक्टर, 2 दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना
IAS कौशलेंद्र विक्रम सिंह बनाए गए मुख्यमंत्री के सचिव।

भोपाल। राज्य शासन ने आज रात राजधानी भोपाल सहित 14 जिलों के कलेक्टर बदले। कुल 2 दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये गये। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनाए। उनके पास आयुक्त नगरीय प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा, जबकि धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा होंगे भोपाल के नए कलेक्टर। प्रतिभा पाल अब सागर, राजीव रंजन मीणा धार, नरेन्द्र सूर्यवंशी रीवा, नेहा मीणा सिवनी, अर्पित वर्मा शिवपुरी कलेक्टर होंगे।




