मध्य प्रदेश

टास्क के बहाने जालसाजों ने व्यवसायी को लगाई 11.55 लाख की चपत

भोपाल। मिसरोद पुलिस ने एक व्यवसायी की रिपोर्ट पर अज्ञात सायबर जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने टास्क पूरा करने के बहाने मुनाफा कमाने का लालच देकर व्यवसायी को 11.55 लाख रुपये की चपत लगाई थी। रकम ठगने के बाद आरोपियों को मोबाइल नंबर बंद हो गये थे। जानकारी के अनुसार जाटखेड़ी मिसरोद निवासी शशांक जैन स्वयं का व्यवसाय करते हैं। करीब छह महीने पहले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन करके बताया कि वह टास्क पूरा करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। शशांक के हामी भरने पर उक्त व्यक्ति ने उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप पर जोड़ दिया। शशांक ने उक्त ग्रुप पर निवेश करना शुरू किया तो उन्हें फायदा होने लगा। मुनाफा देख वह लगातार निवेश की रकम बढ़ाते चल गए। उन्होंने करीब 11 लाख 55 हजार रुपये जमा करा दिए। उसके बाद जब अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकली। अगले दिन पता चला कि उन्हें जिस ग्रुप में जोड़ा गया था, वह डिलीट हो चुका है और जिन नंबर पर वे संपर्क कर रहे थे, वह भी स्विचऑफ हो चुके हैं। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने मामले की शिकायत सायबर सेल में की थी, जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button