मध्य प्रदेश

कोलार: लिफ्ट में फंसे कपल को पुलिस ने सुरक्षित निकाला बाहर

राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में आज शाम अचानक लिफ्ट खराब होने से एक कपल उसमें फंस गया, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल कोलार रोड स्थित बीमा कुंज के पास धनश्री अपार्टमेंट में सोमवार की शाम एक कपल लिफ्ट में चढ़ा था। कुछ ही मीटर चलने के बाद अचानक लिफ्ट खराब हो गई और कपल उसमें फंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी जब लिफ्ट दोबारा चालू नहीं हुई तो कपल ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोलार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खोलकर कपल को बाहर सुरक्षित निकाला। दोनों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड और समिति के सदस्यों को बुलाकर खराब लिफ्ट की जानकारी संबंधी नोटिस चस्पा करने और लिफ्ट को तुरंत सुधरवाने की नसीहत दी, ताकि आगे से इस प्रकार की कोई घटना नहीं हो। समय पर सूचना मिलने के कारण कपल को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button