मध्य प्रदेश

पुलिस आयुक्त ने अरेरा हिल्स इलाके में किया भ्रमण 

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर आयुक्त ने लोगों को सायबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में जनसहयोग का आह्वान किया। उन्होंने वाहन चलाते समय सभी प्रकार के ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी की। इस अवसर स्थानीय नागरिकों ने भीमनगर क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने, गुंडा-बदमाश सूची अपडेट करने, बीट प्रभारी द्वारा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करने, नशे में उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिस पर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं को निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button