मध्य प्रदेश

इंदौर में पुलिस का साहसिक कारनामा, जलती इमारत से तीन मासूमों को सुरक्षित निकाला

इंदौर के खजराना इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सकीना महल के पास स्थित बाबू पटेल के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जहाँ तीन मासूम बच्चे लपटों और घने धुएं के बीच फंस गए थे। हालात बेहद गंभीर होते जा रहे थे और हर गुजरते पल के साथ खतरा बढ़ता जा रहा था। इसी दौरान खजराना थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड का इंतजार करने के बजाय उन्होंने तुरंत स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू करवाई। अपनी जान की परवाह किए बिना वे और उनकी टीम धुएं से भरे माहौल को चीरते हुए तीसरी मंजिल तक पहुंचे और अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीआई मनोज सिंह सेंधव और उनकी टीम की इस बहादुरी, सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता ने न सिर्फ तीन मासूम जिंदगियों को बचाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सच्ची कर्तव्यनिष्ठा के आगे हर खतरा छोटा पड़ जाता है। उनके इस साहसिक कार्य की आज पूरे शहर में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button