मध्य प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

भोपाल। सागर जिले के थाना बिनायका क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से घायल हुए चार लोगों को डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस टीम की तत्परता से घायलों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता मिल सकी। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिनायका क्षेत्र के ग्राम खरगापुर में एक पिकअप वाहन पलट गया है, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर जवानों ने पाया कि पिकअप पलटने से 4 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से उपचार के लिए सीएचसी बंडा अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button