मध्य प्रदेश

रास्ते में फंसी प्रसूता महिला को देर रात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

भोपाल। इंदौर जिले के थाना किशनगंज क्षेत्र में कार खराब होने के कारण रास्ते में फंसी प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया। देर रात की इस आपात स्थिति में एफआरवी टीम की संवेदनशील और त्वरित कार्यवाही से महिला को शीघ्र उपचार मिल सका। जानकारी के अनुसार थाना किशनगंज क्षेत्र अंतर्गत महू रोड स्थित उमरिया टोल प्लाजा के पास रात्रि गश्त कर रही एफआरव्ही टीम को एक प्रसूता महिला असहनीय प्रसव पीड़ा में मिली। महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार खराब हो जाने के कारण वे आगे नहीं जा पा रहे थे। इस संबंध में सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को भी दी गई। मौके पर मौजूद आरक्षक गजराज कटारे एवं पायलट वीरेंद्र कटारे ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। जवानों ने प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन में बैठाकर शीघ्रता से चोइथराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्रसूता वार्ड में भर्ती कर उपचार प्रारंभ कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button