मध्य प्रदेश

बैंक की पार्किंग में खड़ी महिला मैनेजर की स्कूटर चोरी

भोपाल। बागसेवनिया स्थित बैंक की पार्किंग में खड़ी महिला मैनेजर की स्कूटर चोरी हो गई। इधर गोविंदपुरा इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति की स्कूटर चोरी हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार होशंगाबाद रोड मिसरोद निवासी मोनिका पांडेय (40) बागसेवनिया स्थित एक निजी बैंक में क्लस्टर मैनेजर हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रधान मंडपम बागसेवनिया स्थित बैंक परिसर के बाहर पार्किंग में अपनी स्कूटर खड़ी की और कार्यालय के अंदर चली गई। शाम करीब छह बजे बाहर निकली तो उनकी स्कूटर चोरी हो चुकी थी।आसपास तलाश करने के बाद भी जब स्कूटर का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।इधर गोविंदपुरा थानांतर्गत साकेत नगर में रहने वाले प्रवीण कुमार (71) रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मंगलवार को वह सब्जी खरीदने के लिए कस्तूरबाद मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्कूटर एक कपड़े की दुकान के पास खड़ी की और अंदर सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो उनकी स्कूटर चोरी हो चुकी थी। इधर ऐशबाग थानांतर्गत दीपक खटिक की जागृति कालोनी से स्कूटर चोरी हो गई। इसी प्रकार शाहजहांनाबाद मस्जिद के पास से सैयदा मुस्तफा हुसैन की स्कूटर चोरी हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button