मध्य प्रदेश

शासकीय महिला कर्मचारी के सूने मकान पर चोरों का धावा

गोविंदपुरा में सफर के दौरान युवक का मोबाइल चोरी 

भोपाल। अयोध्या नगर में रहने वाली एक शासकीय महिला कर्मचारी के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला और सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए।वारदात के समय महिला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए झांसी चली गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संध्या पाल (60) जी सेक्टर अयोध्या नगर में रहती हैं और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती हैं। बीती छह मार्च को वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए झांसी चली गई थी। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वापस घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो कमरों और अलमारी के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, करीब 25 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरी गए सामान की पूरी सूची और कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है।

बस में सफर के दौरान युवक का मोबाइल चोरी

गोविंदपुरा इलाके में बस में सफर के दौरान एक युवक की जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार यशवंत धाकड़ (22) बरेली जिला रायसेन का रहने वाला है और एलआईसी का काम करता है। कुछ समय पहले वह इंदौर से भोपाल लौटा था। भोपाल स्टेशन पर ट्रेन से उतरने बाद वह बस में बैठकर आईएसबीटी जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे बस से उतरने के बाद उसने देखा तो पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। चोरी गए मोबाइल की कीमत 14 हजार रुपए बताई गई है। यशवंत ने अपने मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगवाया था, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उसने थाने जाकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button