मध्य प्रदेश

नापतौल विभाग के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस सिलेंडर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार की सुबह घमकी भरा ईमेल आते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यालय परिसर की सर्चिंग की, लेकिन किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ईमेल के जरिए सूचना दी गई कि नापतौल विभाग भोपाल स्थित कार्यालय में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रख दिए गए हैं। इतना ही नहीं मेल में यह भी बताया गया था कि यह सिलेंडर दोपहर एक बजे फटेंगे, इसलिए सवा बारह बजे तक कार्यालय को खाली करवा लिया जाए। सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस के साथ बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंच गई।कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद पूरे परिसर की सर्चिंग की गई, लेकिन किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में ईमेल के द्वारा दी गई यह चौथी धमकी है। इसके पहले दो बार पीपुल्स विश्वविद्यालय और एक बार एम्स अस्पताल परिसर में बम रखे होने की धमकी दी जा चुकी है। हालांकि हर बार यह अफवाह ही निकली। पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button