मध्य प्रदेश

राजगढ़ जिले में 1.8 करोड़ के 451 गुम-चोरी मोबाइल बरामद

भोपाल। राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के निर्देशन में गुम और चोरी हुए मोबाइलों को तलाशने के लिए आपरेशन ट्रेस एवं रिटर्न चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 1.8 करोड़ रुपये कीमत के कुल 451 मोबाइलों को तलाश कर उनके मालिकों को लौटाया है। राजगढ़ पुलिस ने सायबर सेल एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों के सहयोग से आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्यवाही से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है तथा पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। इसके पहले पुलिस ने जुलाई 2025 में कुल 350 मोबाइल फोन तलाश कर मालिकों को लौटाए थे। पुलिस ने बताया कि मोबाइलों की बरामदगी केवल जिले तक सीमित नहीं रही, बल्कि तकनीकी विश्लेषण एवं सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अन्य जिलों देवास, इंदौर, टीकमगढ़, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, रतलाम, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, खरगौन, धार, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, भिण्ड, मंदसौर आदि एवं राज्यों बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन भी ट्रेस कर बरामद किए गए हैं, जो पुलिस की तकनीकी दक्षता एवं समन्वय क्षमता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button