मध्य प्रदेश

ज्वैलर्स की दुकान से 20 लाख के आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रायसेन की पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से दबोचा, पांच महिलाओं की तलाश

भोपाल/रायसेन जिले के गैरतगंज स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से चुराए गए आभूषणों के अलावा वारदात में उपयोग की गई कार समेत करीब 25 लाख का माल बरामद हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने वाली 5 महिलाओं की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गौरव सोनी (32) किसानी मोहल्ला गैरतगंज जिला रायसेन में रहते हैं। उनकी रामजानकी मार्केट में सोने-चांदी की दुकान है। पिछले दिनों पांच महिलाएं जेवरात खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची और आभूषणों से भरा एक बाक्स चोरी कर गायब हो गई। गैरतगंज पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गैरतगंज डीपी लोहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा महिलाओं के आने-जाने के रास्तों की तस्दीक की गई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई। टीम ने बारां जिले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम भारत बागरी (32) निवासी थाना अंता जिला बारां राजस्थान बताया गया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और वारदात में उपयोग की गई होंडा अमेज कार समेत करीब 25 लाख का माल बरामद हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाली पांचों महिलाओं की पहचान की जा चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी डीपी लोहिया, एसआई सुनंदा खरे, संदीप पवार, एएस आई कफिल शेख, सुरेन्द्र धाकड़, हेड कांस्टेबल रण विजय राय, आरक्षक भरत दांगी, अजयसिंह राणा एवं शुभम चढ़ार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button