मध्य प्रदेश

शराब दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

भोपाल। बजरिया इलाके में खुलने वाली शराब दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों तरफ से काउंटर केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोनू यादव (42) विजय नगर बजरिया में रहते हैं। उनकी एक दुकान है, जिसे उन्होंने कलारी खोलने के लिए किराए पर दी है। विगत दिवस दुकान के अंदर काम चल रहा था। पड़ोस में रहने वाले भिक्कू उर्फ विक्कू को जब इसका पता चला को उन्होंने विरोध किया। उनका कहना था कि मोहल्ले में शराब की दुकान खुलने पर उनके परिवार का बाहर निकला मुश्किल हो जाएगा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उन्होंने लाठी-डंडे और तलवारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में सोनू यादव की रिपोर्ट पर विक्कू, कैलाश, राहुल, विकास और मदन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के विशाल मालवीय की रिपोर्ट पर सोनू यादव, सुनील, विजय, राजाराम और अन्य के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button