मध्य प्रदेश

प्रतिबंधित ‘गोगो स्मोकिंग कोन बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ शासकीय आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज

भोपाल। राजधानी में नशे की सामग्री और प्रतिबंधित स्मोकिंग उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अशोका गार्डन पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर प्रतिबंधित ‘गोगो स्मोकिंग कोन और रोलिंग पेपर बेचने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शहर में युवाओं के बीच तेजी से फैल रहे नशे के साधनों जैसे प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन, रोलिंग पेपर और परफेक्ट रोल की बिक्री पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी अशोका गार्डन कार्यवाहक निरीक्षक अनुराग लाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि जेके रोड स्थित सीपेड के सामने एक पान की गुमठी पर चोरी-छिपे प्रतिबंधित गोगो पेपर बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति गुमठी में ग्राहकों को गोगो रोलिंग पेपर बेचता पाया गया। पुलिस ने जब उससे उक्त सामान के संबंध में पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दीपक राजपूत निवासी अयोध्या नगर बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ‘गोगो रोलिंग पेपर का डिब्बा जब्त किया है, जिसके अंदर 52 रोलिंग पेपर पाए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विवेचना में लिया है। भोपाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इधर रातीबड़ पुलिस ने नीलबड़ चौराहे के पास एक पान की दुकान से भी गोगो स्मोकिंग कोन जब्त किया है। इस मामले में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button